साक्षी के साथ वैवाहिक बंधन में बंधेंगे श्रीसंत

नयी दिल्ली:आईपीएल 6 में स्पॉट फिक्सिंग के काले अध्याय के आरोपी तेज गेंदबाज एस श्रीसंत 12 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. वह टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी की दोस्त साक्षी झाला से शादी कर रहे हैं.श्रीशंत की होने वाली पत्नी जयपुर की राजसी खानदान […]
नयी दिल्ली:आईपीएल 6 में स्पॉट फिक्सिंग के काले अध्याय के आरोपी तेज गेंदबाज एस श्रीसंत 12 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. वह टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी की दोस्त साक्षी झाला से शादी कर रहे हैं.श्रीशंत की होने वाली पत्नी जयपुर की राजसी खानदान से ताल्लुक रखती हैं. विवाह श्रीशंत के राज्य केरल में होगा.
भारत के तेज गेंदबाज श्रीशंत आईपीएल 2013 में स्पॉट फिक्सिंग के आरोपों में फंसे हैं. बीसीसीआई ने श्रीशंत के क्रिकेट खेलने पर पाबंदी लगा दी है.
इंडियन प्रीमियर लीग के छठे संस्करण में स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में 16 मई को गिरफ्तार होने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने श्रीशांत के खिलाफ किए गए जांच के बाद उन्हें क्रिकेट के सभी प्रारूपों में हिस्सा लेने से प्रतिबंधित कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










