वेट्टल ने यूएस ग्रां प्री जीतकर इतिहास रचा

आस्टिन : विश्व चैंपियन सेबेस्टियन वेट्टल ने अमेरिकी ग्रां प्री रेस जीतकर्र फार्मूला वन में रिकार्ड आठ रेस जीतने का नया रिकार्ड बनाया. जर्मनी के रेडबुल के ड्राइवर वेट्टल ने माइकल शूमाकर के 2004 के सत्र में लगातार सात जीत के पिछले रिकार्ड को तोड़ा. लोट्स के फ्रांसीसी ड्राइवर रोमैन ग्रोजियां दूसरे जबकि रेडबुल के […]
आस्टिन : विश्व चैंपियन सेबेस्टियन वेट्टल ने अमेरिकी ग्रां प्री रेस जीतकर्र फार्मूला वन में रिकार्ड आठ रेस जीतने का नया रिकार्ड बनाया. जर्मनी के रेडबुल के ड्राइवर वेट्टल ने माइकल शूमाकर के 2004 के सत्र में लगातार सात जीत के पिछले रिकार्ड को तोड़ा. लोट्स के फ्रांसीसी ड्राइवर रोमैन ग्रोजियां दूसरे जबकि रेडबुल के मार्क वेबर तीसरे स्थान पर रहे.
वेट्टल की यह लगातार आठवीं और इस सत्र में 12वीं जीत है. उन्होंने अपने करियर की 38वीं जीत दर्ज की. अमेरिका में यह उनकी पहली जीत है और अब केवल हंगरी ही एकमात्र ऐसा स्थान है जहां वह जीत दर्ज नहीं कर पाये हैं.
वेट्टल ने रेडबुल टीम रेडियो पर कहा, मेरे पास शब्द नहीं हैं. हमें इसका लुत्फ उठाना होगा. मैं इस टीम को प्यार करता हूं. मैं आपको चाहता हूं. मुझे आप सब पर गर्व है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










