आनंद फिर हारे, विश्व शतरंज चैम्पियनशिप में 2-4 से पिछड़े

Published at :16 Nov 2013 9:10 PM (IST)
विज्ञापन
आनंद फिर हारे, विश्व शतरंज चैम्पियनशिप में 2-4 से पिछड़े

चेन्नई : गत विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद को सफेद मोहरों से खेलते हुए एक बार फिर जूझना पड़ा जिससे नार्वे के चैलेंजर मैग्नस कार्लसन ने विश्व शतरंज चैम्पियनशिप की छठी बाजी में भी आज यहां उन्हें हरा दिया. पांचवीं बाजी में ड्रा की स्थिति में होने के बावजूद हारझेलने के बाद आनंद आज पलटवार के […]

विज्ञापन

चेन्नई : गत विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद को सफेद मोहरों से खेलते हुए एक बार फिर जूझना पड़ा जिससे नार्वे के चैलेंजर मैग्नस कार्लसन ने विश्व शतरंज चैम्पियनशिप की छठी बाजी में भी आज यहां उन्हें हरा दिया.

पांचवीं बाजी में ड्रा की स्थिति में होने के बावजूद हारझेलने के बाद आनंद आज पलटवार के लिए तैयार दिख रहे थे लेकिन बर्लिन डिफेंस एक बार फिर उनके आड़े आ गया और कार्लसन ने बेहतर कौशल दिखाते हुए ड्रा होती बाजी को जीत में बदल दिया. आनंद के सामने अब करो या मरो की स्थिति है और अगली बाजी मैच के निर्णय में अहम भूमिका निभा सकती है.

बारह बाजियों का यह मुकाबला अब जब छह बाजियों के साथ अपना आधा सफर तय कर चुका है तब कार्लसन 4-2 से आगे चल रहे हैं और उन्हें अगला विश्व चैम्पियन बनने के लिए अगले छह में से सिर्फ 2.5 अंक की जरुरत है. पिछले दशक में दुनिया भर के खिलाड़ियों को परेशान करते रहे बर्लिन डिफेंस का आज आनंद के पास कोई जवाब नहीं था. आनंद हालांकि आज जीत की कोशिशों में जुटे थे और शायद उनका यही प्रयास उनकी हार का कारण बना.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola