पाक को हराकर दक्षिण अफ्रीका ने टी20 श्रृंखला जीती

Published at :16 Nov 2013 12:24 PM (IST)
विज्ञापन
पाक को हराकर दक्षिण अफ्रीका ने टी20 श्रृंखला जीती

दुबई : दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को दूसरे टी20 क्रिकेट मैच में छह रन से हराकर दो मैचों की श्रृंखला 2-0 से जीत ली. जीत के लिये 151 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तानी बल्लेबाजी क्रम एक बार फिर बिखर गया. एक समय पर 14वें ओवर में स्कोर तीन विकेट पर 101 रन […]

विज्ञापन

दुबई : दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को दूसरे टी20 क्रिकेट मैच में छह रन से हराकर दो मैचों की श्रृंखला 2-0 से जीत ली. जीत के लिये 151 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तानी बल्लेबाजी क्रम एक बार फिर बिखर गया. एक समय पर 14वें ओवर में स्कोर तीन विकेट पर 101 रन था लेकिन 20 ओवर में टीम नौ विकेट पर 144 रन ही बना सकी.

तेज गेंदबाज वेन परनेल ने 25 रन देकर तीन विकेट लिये जबकि लेग स्पिनर इमरान ताहिर ने 21 रन देकर दो और तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने 20 रन देकर दो विकेट लिये. पाकिस्तान ने 43 रन के भीतर सात विकेट गंवा दिये.शोएब मकसूद ने सर्वाधिक 37 रन बनाये. दक्षिण अफ्रीका के लिये फाफ डु प्लेसिस ने 48 गेंद में नाबाद 58 रन बनाये जबकि हाशिम अमला ने 41 गेंद में 48 रन जोड़े.दक्षिण अफ्रीका ने पहला मैच नौ विकेट से जीता था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola