जानें,आखिर क्यों कोर्ट पर नोवाक जोकोविच करने लगे डांस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Sep 2015 11:36 AM
न्यूयार्क : विश्व के नंबर वन टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच अमेरिकी ओपन के तीसरे दौर में पहुंच गये हैं. कल बुधवार को जोकोविच ने आंद्रेआस हैदर-मौरेर को 90 मिनट तक चले मैच में हराया. इस मैच के बाद जोकोविच ने कोर्ट पर फैन के आग्रह पर तौलिया डांस किया. जोकोविच के इस डांस को देखकर […]
न्यूयार्क : विश्व के नंबर वन टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच अमेरिकी ओपन के तीसरे दौर में पहुंच गये हैं. कल बुधवार को जोकोविच ने आंद्रेआस हैदर-मौरेर को 90 मिनट तक चले मैच में हराया. इस मैच के बाद जोकोविच ने कोर्ट पर फैन के आग्रह पर तौलिया डांस किया. जोकोविच के इस डांस को देखकर उनके समर्थक झूम उठे. 52वें रैंक के हैदर को जोकोविच ने 6-4,6-1,6-2 से हराया.
यह दूसरा मैच है जिसमें एक बार भी जोकोविच ने ब्रेक प्वाइंट का सामना नहीं किया.जोकोविच अच्छे फॉर्म में और इस वर्ष उन्होंने आस्ट्रेलियन ओपन और विंबलडन का खिताब जीता है. अंतिम 16 में जगह बनाने के लिए अब जोकोविच का मुकाबला इटली के आंद्रेआस सेप्पी से होगा.जीत के बाद जोकोविच ने कहा कि इतनी गरमी में खेलना आसान नहीं था. लेकिन मैंने कोशिश की. शुक्र है मेरे पास काफी शर्ट थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










