VIDEO : ''अभी तो पार्टी शुरू हुई है'' में सानिया-शोएब ने किया डांस

भारतीय टेनिस महिला स्टार सानिया मिर्जा और उनके पति पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक का डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया में धूम मचा रहा है. इस वीडियो को खुद सानिया ने अपलोड किया है. वीडियो में दोनों दंपति बॉलीवुड सांग ‘अभी तो पार्टी शुरू हुई है’ में डांस कर रहे हैं. […]
भारतीय टेनिस महिला स्टार सानिया मिर्जा और उनके पति पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक का डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया में धूम मचा रहा है. इस वीडियो को खुद सानिया ने अपलोड किया है. वीडियो में दोनों दंपति बॉलीवुड सांग ‘अभी तो पार्टी शुरू हुई है’ में डांस कर रहे हैं. इन दोनों के साथ पाकिस्तानी क्रिकेट के सभी खिलाड़ी भी डांस कर रहे हैं.
Celebrating the win with @realshoaibmalik #irfan #ehsan #bilal #mukhtar #babar #brad 😂💃 pic.twitter.com/JVcPmvVRpo
— Sania Mirza (@MirzaSania) July 20, 2015
दरअसल यह डांस पार्टी पाकिस्तान क्रिकट टीम की श्रीलंकाई टीम पर जीत के जश्न के रुप में किया जा रहा था. पाक टीम ने कोलंबों में श्रीलंकाई टीम पर तीसरे वनडे मैच में 135 रनों की बड़ी जीत दर्ज की. इस मैच में दर्शकों के आतंक के कारण कुछ देर के लिए खेल को रोकना भी पड़ा था. दरअसल जब पाकिस्तानी क्रिकेट टीम जीत के कगार पर थी तो दर्शकों ने पाक टीम पर पत्थरबाजी करनी शुरू कर दी थी. इसके बाद दोनों टीमों के समर्थकों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई. बाद में पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मैच को फिर से आरंभ किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




