शीर्ष वरीय जोकोविच और सेरेना ने चाइना ओपन का खिताब जीता

Published at :07 Oct 2013 12:56 AM (IST)
विज्ञापन
शीर्ष वरीय जोकोविच और सेरेना ने चाइना ओपन का खिताब जीता

बीजिंग : दुनिया के नंबर एक खिलाड़ियों नोवाक जोकोविच और सेरेना विलियम्स ने आज यहां चाइना ओपन टेनिस का क्रमश: पुरुष और महिला एकल का खिताब जीत लिया. जोकोविच ने सीधे सेटों में स्पेन के रफेल नडाल को हराकर बीजिंग टूर्नामेंट में अपना शत प्रतिशत जीत का रिकार्ड बरकरार रखा है. जोकोविच ने नडाल को […]

विज्ञापन

बीजिंग : दुनिया के नंबर एक खिलाड़ियों नोवाक जोकोविच और सेरेना विलियम्स ने आज यहां चाइना ओपन टेनिस का क्रमश: पुरुष और महिला एकल का खिताब जीत लिया.

जोकोविच ने सीधे सेटों में स्पेन के रफेल नडाल को हराकर बीजिंग टूर्नामेंट में अपना शत प्रतिशत जीत का रिकार्ड बरकरार रखा है.

जोकोविच ने नडाल को 63, 64 से हराया. सर्बिया ने इस खिलाड़ी ने अब तक चार बार इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया है और चारों बार खिताब जीता है. इस हार के बावजूद नडाल का हालांकि कल जारी होने वाली एटीपी विश्व रैंकिंग में जोकोविच को पछाड़कर शीर्ष रैंकिंग हासिल करना तय है.दूसरी तरफ सेरेना ने फाइनल में सर्बिया की येलेना यांकोविच को 62, 62 से हराकर मौजूदा सत्र में अपना दबदबा बरकरार रखा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola