भारत को विश्व तीरंदाजी प्रतियोगिता में कोई पदक नहीं

Published at :06 Oct 2013 12:04 AM (IST)
विज्ञापन
भारत को विश्व तीरंदाजी प्रतियोगिता में कोई पदक नहीं

नयी दिल्ली : भारतीय तीरंदाजी टीम ने विश्व चैम्पियनशिप में अपने अभियान का अंत बिना किसी पदक के साथ किया जब कंपाउंड मिश्रित टीम को तुर्की के बेलेक में आज कांस्य पदक के प्ले आफ में अमेरिका के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा. ज्योति सुरेखा वेनाम और अभिषेक वर्मा की जोड़ी को जेसी ब्राडवाटर […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारतीय तीरंदाजी टीम ने विश्व चैम्पियनशिप में अपने अभियान का अंत बिना किसी पदक के साथ किया जब कंपाउंड मिश्रित टीम को तुर्की के बेलेक में आज कांस्य पदक के प्ले आफ में अमेरिका के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा.

ज्योति सुरेखा वेनाम और अभिषेक वर्मा की जोड़ी को जेसी ब्राडवाटर और एरिका जोंस की अमेरिकी जोड़ी के हाथों 151156 से शिकस्त झेलनी पड़ी.यह किसी भी विश्व चैम्पियनशिप में भारत का अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन है. इससे पहले कल पुरुष और महिला कंपाउंड टीमों को भी प्री क्वार्टर फाइनल में शिकस्त का सामना करना पड़ा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola