हार के बाद सरदार सिंह ने कहा, बड़ी जीत दर्ज करने के लिए हमें बेहतर डिफेंस की जरूरत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jul 2015 8:00 AM

विज्ञापन

एंटवर्प (बेल्जियम): ब्रिटेन से 1-5 से हारने के बाद भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह ने आज कहा कि उनकी टीम को यदि शीर्ष अंतरराष्ट्रीय टीमों में जगह बनानी है कि उसे अपना डिफेंस बेहतर करना होगा. ब्रिटेन के खिलाफ कांस्य पदक के प्ले ऑफ मुकाबले में आज यहां भारत का डिफेंस चरमरा गया […]

विज्ञापन

एंटवर्प (बेल्जियम): ब्रिटेन से 1-5 से हारने के बाद भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह ने आज कहा कि उनकी टीम को यदि शीर्ष अंतरराष्ट्रीय टीमों में जगह बनानी है कि उसे अपना डिफेंस बेहतर करना होगा. ब्रिटेन के खिलाफ कांस्य पदक के प्ले ऑफ मुकाबले में आज यहां भारत का डिफेंस चरमरा गया जिससे टीम को 1-5 की शिकस्त के साथ विश्व हॉकी लीग सेमीफाइनल्स में चौैथे स्थान के साथ संतोष करना पड़ा.

सरदार ने कहा, हमेंअपना खेल बेहतर करने की जरूरत है और डिफेंस उसका महत्वपूर्ण हिस्सा है. उन्हें इस बात का दुख था कि टीम ने ब्रिटेन को पांच गोल करने दिये. भारत की पुरुष टीम के खिलाफ यह ब्रिटेन की सबसे बड़ी जीत है. इससे पहले ब्रिटेन ने सोल ओलंपिक में शुरुआती राउंड के मुकाबलों में भारत को 3-0 से हराया था.
ब्रिटेन की टीम ने इससे पहले भारत के खिलाफ एकमात्र बार चार गोल लंदन में 2012 ओलंपिक खेलों के दौरान किये थे.दोनों विश्व हाकी लीग सेमीफाइनल्स की चार शीर्ष टीमें छत्तीसगढ़ के रायपुर में 28 से छह दिसंबर तक खेले जाने वाले विश्व हॉकी लीग फाइनल टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करेंगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola