फीफा पर संकट, भ्रष्टाचार की चंगुल में फंसा !
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jun 2015 4:20 PM
विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय खेलों में शुमार फुटबॉल के वैश्विक संगठन द फेडरेशन इंटरनेशल डि फुटबॉल एसोसिएशन (फीफा) पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं, जिसके कारण फीफा के दो उपाध्यक्षों सहित सात अधिकारियों की गिरफ्तारी हुई है. इनपर 15 करोड़ रुपये रिश्वत लेने का आरोप है. इस मामले के सामने आने के बाद फीफा अध्यक्ष […]
विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय खेलों में शुमार फुटबॉल के वैश्विक संगठन द फेडरेशन इंटरनेशल डि फुटबॉल एसोसिएशन (फीफा) पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं, जिसके कारण फीफा के दो उपाध्यक्षों सहित सात अधिकारियों की गिरफ्तारी हुई है. इनपर 15 करोड़ रुपये रिश्वत लेने का आरोप है. इस मामले के सामने आने के बाद फीफा अध्यक्ष सेप ब्लाटर पर इस बात के लिए दबाव बनाया जाने लगा था कि वे फीफा अध्यक्ष का चुनाव न लड़ें. चूंकि अध्यक्ष का चुनाव इस गिरफ्तारी के कुछ ही दिनों के बाद होने वाला था. बावजूद इसके सेप ब्लाटर ने चुनाव लड़ा और विजयी भी हुए. पिछले सप्ताह शुक्रवार 29 मई को सेप ब्लाटर फीफा के अध्यक्ष चुने गये और मंगलवार दो जून को उन्होंने इस्तीफा दे दिया. सेप ब्लाटर का यह कदम कई सवाल खड़े करता है. भले ही वे अब यह कह रहे हैं कि उन्हें पूरी दुनिया का समर्थन नहीं मिला और फीफा में बदलाव की जरूरत है इसलिए उन्होंने इस्तीफा दिया है, लेकिन सच्चाई कुछ और भी हो सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










