ePaper

साइना नेहवाल और किदांबी श्रीकांत को इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद

Updated at : 02 Jun 2015 10:25 AM (IST)
विज्ञापन
साइना नेहवाल और किदांबी श्रीकांत को इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद

जकार्ता: भारतीय टेनिस की स्टार साइना नेहवाल और किदांबी श्रीकांत को उम्मीद है कि वे इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज में बेहतर प्रदर्शन करेंगे. इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज 800000 डालर की ईनामी प्रतियोगिता है. ऑस्ट्रेलिया ओपन में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था. यहां 2009, 2010 और 2012 में खिताब जीत चुकी दुनिया की […]

विज्ञापन

जकार्ता: भारतीय टेनिस की स्टार साइना नेहवाल और किदांबी श्रीकांत को उम्मीद है कि वे इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज में बेहतर प्रदर्शन करेंगे. इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज 800000 डालर की ईनामी प्रतियोगिता है. ऑस्ट्रेलिया ओपन में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था.

यहां 2009, 2010 और 2012 में खिताब जीत चुकी दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाडी साइना आस्ट्रेलिया ओपन के महिला एकल क्वार्टर फाइनल में चीन की शिजियान वैंग के हाथों सीधे सेटों में हार के बाद बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी.साइना को महिला एकल में दूसरी वरीयता दी गयी है जबकि दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी श्रीकांत पुरुष एकल वर्ग में चौथे वरीय के रूप में उतरेंगे.
साइना और श्रीकांत के अलावा विश्व चैंपियनशिप की दो बार की कांस्य पदक विजेता पीवी सिंधू, राष्ट्रमंडल खेलों के चैम्पियन पारुपल्ली कश्यप, ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की 2011 विश्व चैम्पियनशिप की महिला युगल की कांस्य पदक विजेता जोडी भी टूर्नामेंट में भारत प्रतिनिधित्व करेगी.
टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले अन्य भारतीय मनु अत्री, बी सुमित रेड्डी, प्रणव जैरी चोपडा, अक्षय दिवालकर, एचएस प्रणय और अजय जयराम हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola