सानिया सेमीफाइनल में, बोपन्ना बाहर

रोम : सानिया मिर्जा और स्विट्जरलैंड की उनकी जोडीदार मार्टिना हिंगिस ने सीधे सेटों में जीत दर्ज करके रोम मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनायी. सानिया और हिंग्सि की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोडी ने महिला युगल के क्वार्टर फाइनल में जर्मनी की जुलिया जार्ज और स्पेन की सिल्विया सोलर इस्पोनिया को 6-4, 6-3 […]
रोम : सानिया मिर्जा और स्विट्जरलैंड की उनकी जोडीदार मार्टिना हिंगिस ने सीधे सेटों में जीत दर्ज करके रोम मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनायी. सानिया और हिंग्सि की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोडी ने महिला युगल के क्वार्टर फाइनल में जर्मनी की जुलिया जार्ज और स्पेन की सिल्विया सोलर इस्पोनिया को 6-4, 6-3 से हराया. यह मैच एक घंटे, 11 मिनट तक चला.
रोहन बोपन्ना और रोमानिया के उनके जोडीदार फ्लोरिन मर्जिया को पुरुष युगल के दूसरे दौर में हालैंड के जीन जुलियन रोजर और रोमानिया के होरिया टेकाउ से 2-6, 7-5, 8-10 से हार का सामना करना पडा. पुरुष युगल में ही लिएंडर पेस और कनाडा के डेनियल नेस्टर कल उरुग्वे के पाब्लो कुवास और स्पेन के डेविड मारेरो से भिडेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




