शहर के रेड लाइट इलाके में आईटीबीपी के दो जवानों की हत्या

Published at :09 Sep 2013 1:52 PM (IST)
विज्ञापन
शहर के रेड लाइट इलाके में आईटीबीपी के दो जवानों की हत्या

इलाहाबाद : शहर के रेड लाइट इलाके में दलालों के साथ कथित तौर पर लड़ाई के दौरान आईटीबीपी के दो जवानों की गोली मार कर हत्या कर दी गई.पुलिस प्रवक्ता ने इस आशय की जानकारी दी है.प्रवक्ता ने कहा कि अनूप सिंह और लालमनी ठाकुर शहर के बाहरी इलाके में आईटीबीपी की 18वीं बटालियन में […]

विज्ञापन

इलाहाबाद : शहर के रेड लाइट इलाके में दलालों के साथ कथित तौर पर लड़ाई के दौरान आईटीबीपी के दो जवानों की गोली मार कर हत्या कर दी गई.पुलिस प्रवक्ता ने इस आशय की जानकारी दी है.प्रवक्ता ने कहा कि अनूप सिंह और लालमनी ठाकुर शहर के बाहरी इलाके में आईटीबीपी की 18वीं बटालियन में तैनात थे.कल देर रात शहर के कुख्यात मीरगंज इलाके में मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने गोली मार कर हत्या कर दी जब इनकी कथित तौर पर दो दलालों के साथ झड़प चल रही थी.

उन्होंने कहा कि करीब 30 साल की उम्र के भारत तिब्बत सीमा पुलिस के दोनों जवान यहां आमोद प्रमोद के सिलसिले में आए थे.प्रवक्ता ने कहा कि जवानों की कथित तौर पर कुछ दलालों से झड़प हो गई और इसके बाद मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग उन्हें गोली मारकर फरार हो गए.पुलिस ने कहा कि जवानों को अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई.उन्होंने कहा कि इस सिलसिले में एक मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola