एसी मिलान में वापस लौटे काका

रोम : ब्राजील के मिडफील्डर काका ने दो साल के अनुबंध पर सिरी ए फुटबाल टीम एसी मिलान में वापसी की है. इटली का क्लब मिलान स्पेन के क्लब रीयाल मैड्रिड के साथ करार को राजी हो गया है जिससे काका की वापसी संभव हो पाई. मिलान के प्रबंध निदेशक एड्रियनो गैलियानी ने क्लब की […]
रोम : ब्राजील के मिडफील्डर काका ने दो साल के अनुबंध पर सिरी ए फुटबाल टीम एसी मिलान में वापसी की है. इटली का क्लब मिलान स्पेन के क्लब रीयाल मैड्रिड के साथ करार को राजी हो गया है जिससे काका की वापसी संभव हो पाई.
मिलान के प्रबंध निदेशक एड्रियनो गैलियानी ने क्लब की वेबसाइट पर घोषणा की, ‘‘करार हो गया.’’ गैलियान ने बताया कि इस करार के संबंध में देर रात तक बात होती रही. इटली की प्रेस के मुताबिक रीयाल मैड्रिड ने 31 वर्षीय काका को उनके पूर्व क्लब में मुफ्त स्थानांतरण पर आने दिया है. क्लब छह करोड़ 50 लाख यूरो देकर काका को 2009 में मैड्रिड लाया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










