जूनियर पुरुष वालीबाल में तुर्की से हारा भारत

नयी दिल्ली : भारत को अंकारा में चल रही विश्व जूनियर पुरुष वालीबाल चैम्पियनशिप के पांचवें से आठवें स्थान के क्लासिफिकेशन मैच में आज मेजबान तुर्की के हाथों सीधे सेटों में शिकस्त का सामना करना पड़ा. तुर्की ने भारत को 25.18, 25.23, 25.20 से हराया. भारत अब सातवें-आठवें स्थान के प्ले हाफ मे कल अर्जेंन्टीना […]
नयी दिल्ली : भारत को अंकारा में चल रही विश्व जूनियर पुरुष वालीबाल चैम्पियनशिप के पांचवें से आठवें स्थान के क्लासिफिकेशन मैच में आज मेजबान तुर्की के हाथों सीधे सेटों में शिकस्त का सामना करना पड़ा. तुर्की ने भारत को 25.18, 25.23, 25.20 से हराया.
भारत अब सातवें-आठवें स्थान के प्ले हाफ मे कल अर्जेंन्टीना से भिड़ेगा जिसे एक अन्य मैच में ईरान के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी. तुर्की की ओर से मेटिन टास ने सर्वाधिक 15 जबकि कप्तान गोखिन गोकगोज ने 14 अंक जुटाये. भारत की तरफ से कुमार सोहन ने सर्वाधिक 14 अंक बनाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










