ePaper

सानिया मिर्जा ने की मां बनने की तैयारी

Updated at : 16 Apr 2015 10:40 AM (IST)
विज्ञापन
सानिया मिर्जा ने की मां बनने की तैयारी

सानिया मिर्जा अपने कैरियर के चरम पर हैं, उन्हें नंबर वन की रैंकिंग भी हासिल हो चुकी है. अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि सानिया मां बनने की तैयारी में हैं, हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन उनके पति शोएब मलिक ने इस बात के संकेत दिये हैं. शोएब […]

विज्ञापन

सानिया मिर्जा अपने कैरियर के चरम पर हैं, उन्हें नंबर वन की रैंकिंग भी हासिल हो चुकी है. अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि सानिया मां बनने की तैयारी में हैं, हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन उनके पति शोएब मलिक ने इस बात के संकेत दिये हैं. शोएब ने ट्विटर पर अपने एक प्रशंसक के सवालों का जवाब देते हुए कहा है कि वे जल्दी ही पिता बनने वाले हैं. ऐसे में यह कहना लाजिमी होगा कि सानिया मिर्जा ने मां बनने की तैयारी कर ली है.

सानिया को मिली है टेनिस युगल में नंबर वन रैंकिंग

सानिया मिर्जा कल ही स्वदेश लौटी हैं, टेनिस युगल की रैंकिंग में नंबर वन की रैंकिंग हासिल करने के बाद जब वे घर वापस आयीं, तो उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह अद्भुत अनुभव है. मार्टिना हिंगिंस के साथ मियामी कप जीतने के बाद उन्होंने कहा कि उनकी उपलब्धियों से युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी और वे टेनिस के क्षेत्र में अपना कैरियर बनायेंगे.

कुछ महीनों पहले पति के साथ अनबन की आयी थी खबर

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के पति पाकिस्तानी क्रिकेटर हैं. इन दोनों की शादी 12 अप्रैल 2010 में हुई थी. लेकिन कुछ महीनों पहले मीडिया में ऐसी खबरें आयी थीं कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है, लेकिन बाद में शोएब और सानिया दोनों ने ही इन खबरों का खंडन किया. अब जबकि सानिया विश्व रैंकिंग में नंबर वन बन गयी हैं, शोएब मलिक ने यह बयान दिया था कि सानिया की उपलब्धि पाकिस्तान के लिए भी गौरव का विषय है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola