नडाल, सेरेना अमेरिकी ओपन के दूसरे दौर में

Published at :27 Aug 2013 1:49 PM (IST)
विज्ञापन
नडाल, सेरेना अमेरिकी ओपन के दूसरे दौर में

न्यूयार्क : अमेरिकी ओपन खिताब के प्रबल दावेदार रफेल नडाल और सेरेना विलियम्स आसानी से दूसरे दौर में पहुंच गए जबकि 17 बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन रोजर फेडरर का मैच बारिश के कारण रोकना पड़ा.2010 के चैम्पियन दूसरी वरीयता प्राप्त नडाल ने अमेरिका के रियान हैरिसन को 6.4, 6.2, 6.2 से हराया. अब उनका सामना […]

विज्ञापन

न्यूयार्क : अमेरिकी ओपन खिताब के प्रबल दावेदार रफेल नडाल और सेरेना विलियम्स आसानी से दूसरे दौर में पहुंच गए जबकि 17 बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन रोजर फेडरर का मैच बारिश के कारण रोकना पड़ा.2010 के चैम्पियन दूसरी वरीयता प्राप्त नडाल ने अमेरिका के रियान हैरिसन को 6.4, 6.2, 6.2 से हराया. अब उनका सामना कनाडा के वासेक पोस्पिसिल या ब्राजील के रोजेरियो डिसिल्वा से होगा.

महिला वर्ग में गत चैम्पियन और चार बार की विजेता सेरेना को इटली की फ्रांसेस्का शियावोन को 6.0, 6.1 से हराने में सिर्फ एक घंटा लगा. अब वह कजाखस्तान की गालिना वोस्कोबोएवा से खेलेगी.वीनस विलियम्स ने बेल्जियम की 12वीं वरीयता प्राप्त कस्र्टन फ्लिपकेंस को 6.1, 6.2 से हराया. अब उसका सामना चीन की ङोंग जिये से होगा.

वहीं सातवीं वरीयता प्राप्त फेडरर को स्लोवेनिया के ग्रेगा जेमला से खेलना था लेकिन बारिश के कारण उन्हें इंतजार करना होगा.स्पेन के डेविड फेरर ने आस्ट्रेलियाई क्वालीफायर निक के को 7.5, 6.3, 6.2 से मात दी.अब उनका सामना राबटरे बाउतिस्ता से होगा.ब्रिटेन के डेनियल इवांस ने जापान के 11वीं वरीयता प्राप्त केइ निशिकोरी को 6.4, 6.4, 6.2 से हराया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola