नडाल, सेरेना अमेरिकी ओपन के दूसरे दौर में

न्यूयार्क : अमेरिकी ओपन खिताब के प्रबल दावेदार रफेल नडाल और सेरेना विलियम्स आसानी से दूसरे दौर में पहुंच गए जबकि 17 बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन रोजर फेडरर का मैच बारिश के कारण रोकना पड़ा.2010 के चैम्पियन दूसरी वरीयता प्राप्त नडाल ने अमेरिका के रियान हैरिसन को 6.4, 6.2, 6.2 से हराया. अब उनका सामना […]
न्यूयार्क : अमेरिकी ओपन खिताब के प्रबल दावेदार रफेल नडाल और सेरेना विलियम्स आसानी से दूसरे दौर में पहुंच गए जबकि 17 बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन रोजर फेडरर का मैच बारिश के कारण रोकना पड़ा.2010 के चैम्पियन दूसरी वरीयता प्राप्त नडाल ने अमेरिका के रियान हैरिसन को 6.4, 6.2, 6.2 से हराया. अब उनका सामना कनाडा के वासेक पोस्पिसिल या ब्राजील के रोजेरियो डिसिल्वा से होगा.
वहीं सातवीं वरीयता प्राप्त फेडरर को स्लोवेनिया के ग्रेगा जेमला से खेलना था लेकिन बारिश के कारण उन्हें इंतजार करना होगा.स्पेन के डेविड फेरर ने आस्ट्रेलियाई क्वालीफायर निक के को 7.5, 6.3, 6.2 से मात दी.अब उनका सामना राबटरे बाउतिस्ता से होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










