विश्व चैंपियनशिप में जगह बनाने की कोशिश करेंगे मुक्केबाज

पटियाला: एक बार की देरी और फिर कई तरह की अफवाहों के बाद भारतीय मुक्केबाज कल से यहां शुरु होने वाले तीन दिवसीय ट्रायल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके विश्व चैंपियनशिप के लिये राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने की कोशिश करेंगे. भारतीय मुक्केबाजी महासंघ के निलंबित होने के कारण वे भारत के झंडे तले भाग […]
पटियाला: एक बार की देरी और फिर कई तरह की अफवाहों के बाद भारतीय मुक्केबाज कल से यहां शुरु होने वाले तीन दिवसीय ट्रायल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके विश्व चैंपियनशिप के लिये राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने की कोशिश करेंगे. भारतीय मुक्केबाजी महासंघ के निलंबित होने के कारण वे भारत के झंडे तले भाग नहीं ले पाएंगे लेकिन इसके बावजूद मुक्केबाज कजाखस्तान के अलमाटी में होने वाली चैंपियनशिप के लिये राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेंगे.
इस बार विश्व चैंपियनशिप 11 से 27 अक्तूबर के बीच अलमाटी में होगी. भारत ने 2009 और 2011 की चैंपियनशिप में दो कांस्य पदक जीते थे. भारत की भागीदारी अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी महासंघ ( आइबा ) से हरी झंडी मिलने पर निर्भर है क्योंकि आईबीएफ के अस्थायी निलंबन के कारण विश्व संस्था टूर्नामेंट दर टूर्नामेंट के आधार पर देश के कार्यक्रम को मंजूरी दे रही है. कल होने वाले ट्रायल पहले 16 से 18 अगस्त के बीच होने थे लेकिन उन्हें स्थगित कर दिया गया जिसका स्पष्ट कारण आईबीएफ ने नहीं बताया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










