ईसीबी प्रमुख पद से इस्तीफा देंगे मौरिस

Published at :26 Aug 2013 3:23 PM (IST)
विज्ञापन
ईसीबी प्रमुख पद से इस्तीफा देंगे मौरिस

लंदन: ह्यूज मौरिस ने सोमवार को पुष्टि की कि वह इस साल के आखिर में इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड का प्रबंध निदेशक से इस्तीफा दे देंगे.मौरिस ने 2006 . 07 में इंग्लैंड की आस्ट्रेलिया के खिलाफ 0-5 की हार के बाद पद संभाला था. उनके रहते हुए इंग्लैंड ने लगातार तीन एशेज जीती जिसमें […]

विज्ञापन

लंदन: ह्यूज मौरिस ने सोमवार को पुष्टि की कि वह इस साल के आखिर में इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड का प्रबंध निदेशक से इस्तीफा दे देंगे.मौरिस ने 2006 . 07 में इंग्लैंड की आस्ट्रेलिया के खिलाफ 0-5 की हार के बाद पद संभाला था.

उनके रहते हुए इंग्लैंड ने लगातार तीन एशेज जीती जिसमें रविवार को ओवल में रोमांचक ड्रा रहे पांचवे टेस्ट मैच के साथ समाप्त हुई श्रृंखला में 3-0 की जीत भी शामिल है. उन्होंने कहा ग्लेमोर्गन में मुख्य कार्यकारी और निदेशक क्रिकेट का संयुक्त पद स्वीकार कर लिया है. खिलाड़ी के तौर पर वह कभी ग्लेमोर्गन के कप्तान थे. माना जा रहा है कि वह इस साल के आखिर में आस्ट्रेलियाई सरजमीं पर होने वाली एशेज श्रृंखला तक पद पर बने रहेंगे.

पूर्व कप्तान एंड्रयू स्ट्रास को उनके स्थान पर यह पद सौंपे जाने की संभावना है. मौरिस ने कहा, ‘‘मैं ग्लेमोर्गन की समिति का आभारी हूं कि उसने मुङो यह मौका दिया और मेरे करियर के इस चरण में यह नई और रोमांचक चुनौती है. पिछले 16 साल से सहयोग बनाये रखने के लिये मैं ईसीबी और इंग्लैंड क्रिकेट का आभारी हूं.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola