विजेंदर ट्रायल्स में भाग लेंगे, अटकलें समाप्त

नई दिल्ली : आगामी विश्व चैम्पियनशिप के ट्रायल्स के लिये अपनी उपलब्धता के बारे में चल रही अटकलों को दूर करते हुए स्टार भारतीय मुक्केबाज विजेंदर सिंह आज संक्षिप्त छुट्टी के बाद पटियाला लौट गये और टीम में जगह बनाने के लिये कल से रिंग में उतरेंगे. विजेंदर ने फोन कहा, ‘‘मैंने संक्षिप्त छुट्टी ली […]
नई दिल्ली : आगामी विश्व चैम्पियनशिप के ट्रायल्स के लिये अपनी उपलब्धता के बारे में चल रही अटकलों को दूर करते हुए स्टार भारतीय मुक्केबाज विजेंदर सिंह आज संक्षिप्त छुट्टी के बाद पटियाला लौट गये और टीम में जगह बनाने के लिये कल से रिंग में उतरेंगे.
विजेंदर ने फोन कहा, ‘‘मैंने संक्षिप्त छुट्टी ली थी, मेरे कोच और सीनियर इसके बारे में जानते थे. मैंने जाने से पहले संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी थी. कुछ व्यक्तिगत मुद्दे थे, इनके लिये मुङो जाना था और मैं अब पटियाला में वापस आ चुका हूं. ’’दुनिया के पूर्व नंबर एक मिडिलवेट :75 किग्रा: मुक्केबाज ने कहा, ‘‘मुङो नहीं पता कि इस तरह की अटकलें कैसे शुरु हुईं लेकिन मैं कल निश्चित रुप से ट्रायल्स में भाग ले रहा हूं और उम्मीद है कि टीम में जगह बनाउंगा. ’’
पूर्व ओलंपिक और विश्व चैम्पियनशिप कांस्य पदकधारी विजेता की रिंग में वापसी पर सभी की निगाहें लगी होंगी क्योंकि इस साल के शुरु उनका नाम ड्रग प्रकरण में आया था.पिछले हफ्ते जब वह छुट्टी पर गये तो अटकलें लग रही थी कि वह कल ट्रायल्स में रिंग में उतरेंगे या नहीं.
लेकिन विजेंदर किस वजन वर्ग में भाग लेंगे, इस पर भी रहस्य बना हुआ है क्योंकि इस मुक्केबाज ने यह बताने से इनकार कर दिया कि वह कल से शुरु होने वाले तीन दिवसीय ट्रायल में 75 किग्रा में या 81 किग्रा से अधिक वजन वर्ग में भाग लेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










