आईओए विद्रोही कदम को तैयार, ओलंपिक में वापसी पर खतरा

Published at :24 Aug 2013 3:18 PM (IST)
विज्ञापन
आईओए विद्रोही कदम को तैयार, ओलंपिक में वापसी पर खतरा

नयी दिल्ली: निलंबित आईओए कल यहां अपनी आम सभा की बैठक में आईओसी के आरोपी अधिकारियों को चुनाव नहीं लड़ने देने के निर्देश की अनदेखी करने को तैयार है, भले ही इससे भारत की ओलंपिक अभियान में वापसी खतरे में पड़ जाये. यह विद्रोही कदम देश की ओलंपिक में वापसी पर रोक लगा सकता है […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: निलंबित आईओए कल यहां अपनी आम सभा की बैठक में आईओसी के आरोपी अधिकारियों को चुनाव नहीं लड़ने देने के निर्देश की अनदेखी करने को तैयार है, भले ही इससे भारत की ओलंपिक अभियान में वापसी खतरे में पड़ जाये.

यह विद्रोही कदम देश की ओलंपिक में वापसी पर रोक लगा सकता है लेकिन भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अधिकारियों ने दावा किया कि भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों को रोकने का संशोधन अपनाया नहीं जा सकता क्योंकि भारतीय कानून आरोपी व्यक्तियों को संसदीय चुनाव में लड़ने की अनुमति देता है.आईओसी ने 15 अगस्त को आईओए से अपने संविधान में संशोधन कर भ्रष्ट अधिकारियों को अगले महीने होने वाले प्रस्तावित चुनावों में लड़ने से रोक लगाने का प्रावधान शामिल करने को कहा था.

आईओसी ने चेतावनी दी थी अगर कल आम सभा बैठक में संविधान में ये संशोधन नहीं किये गये तो इसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है. लेकिन अभय सिंह चौटाला और ललित भनोट की अगुवाई वाली आईओए इस पर निडर बनी हुई है. पांच दिसंबर को हुए पिछले चुनावों में चौटाला को अध्यक्ष और भनोट को महासचिव चुना गया था लेकिन आईओसी ने इन चुनावों को मान्यता नहीं दी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola