ओमान को हराकर जीत के साथ आगाज करना चाहेगी भारतीय टीम

इपोह : विश्व कप से बाहर होने की कगार पर खड़ी भारत की पुरुष हाकी टीम कल यहां नौवें एशिया कप के पहले मैच में ओमान पर शानदार जीत के साथ आगाज करना चाहेगी.भारत के पास अगले साल हालैंड में होने वाले विश्व कप के लिये क्वालीफाई करने का यह आखिरी मौका है लिहाजा वह […]
इपोह : विश्व कप से बाहर होने की कगार पर खड़ी भारत की पुरुष हाकी टीम कल यहां नौवें एशिया कप के पहले मैच में ओमान पर शानदार जीत के साथ आगाज करना चाहेगी.भारत के पास अगले साल हालैंड में होने वाले विश्व कप के लिये क्वालीफाई करने का यह आखिरी मौका है लिहाजा वह कोई कोताही नहीं बरत सकता.
आठ बार की ओलंपिक चैम्पियन भारत और चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के लिये एशिया कप करो या मरो का टूर्नामेंट है. दोनों में से कोई एक टीम विश्व कप से बाहर रहेगी और 1971 में टूर्नामेंट की शुरुआत के बाद यह यह ऐसा पहला मौका होगा.गत चैम्पियन दक्षिण कोरिया विश्व कप में प्रवेश करने वाली आठवीं टीम बन गई जिसने पहली रिजर्व टीम के रुप मेंक्वालीफाईकिया क्योंकि अज्रेंटीना ने पेन अमेरिकी उपमहाद्वीपीय चैम्पियनशिप जीत ली.
भारत एशिया कप 2009 की कड़वीं यादें भी मिटाना चाहेगा जब सात टीमों की स्पर्धा में वह पांचवें स्थान पर रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










