Bihar News: पटना में भीषण आग, प्लास्टिक फैक्ट्री जलकर खाक, हाइड्रोलिक दमकल की टीम मौके पर पहुंची

Published by : Preeti Dayal Updated At : 17 Jan 2026 11:38 AM

विज्ञापन

प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी

Bihar News: पटना में शनिवार की सुबह प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

विज्ञापन

Bihar News: शनिवार की सुबह पटना में भीषण आग के कारण हड़कंप मच गया. पटना सिटी के बाईपास थाना इलाके के करमलीचक में एनएच 30 के पास एक प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लग गई. आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई, जिसके बाद काबू पाने के लिए एक के बाद एक 12 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं.

हाइड्रोलिक दमकल की टीम मौके पर पहुंची

जानकारी के मुताबिक, एक बिल्डिंग के तीसरे फ्लोर पर प्लास्टिक फैक्ट्री चलाई जा रही थी. आग की लपटों को बढ़ता देख उसे बुझाने के लिए हाइड्रोलिक दमकल को बुलाया गया. कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई गई. स्थानीय लोगों का कहना था कि प्लास्टिक जलने के कारण काला धुआं काफी दूर से ही नजर आने की वजह से लोगों को आग लगने के बारे में पता चला.

आग लगने की यह थी वजह

मौके पर पहुंचे एसडीओ सत्यम सहाय ने बताया कि प्लास्टिक फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से आग लगी है. इसमें किसी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. पूरी तरह से आग बुझा लिए जाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. ढाबा के मालिक हिमांशु राज ने बताया कि बगल के भवन में विश्वकर्मा इंडस्ट्रीज प्लास्टिक फैक्ट्री वर्षों से चल रही है. प्लास्टिक के दानों से कुर्सी और अन्य सामान बनाया जाता है. आग की लपटें इतनी ज्यादा तेज थी कि कारखाना पूरी तरह से जल गया.

घटना में कोई भी हताहत नहीं

इसके साथ ही घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि कारखाना में 10 से 12 मजदूर काम करते थे. वे सभी सुरक्षित बाहर निकल आए. आग पहली मंजिल और ग्राउंड फ्लोर में भी पहुंच जाने के कारण नुकसान हुआ है. मौके पर मौजूद अग्निशमन पदाधिकारी गयानंद सिंह ने बताया कि शनिवार की सुबह लगभग पांच बजे आग लगने की सूचना पर फायर यूनिट घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाई. आगलगी में हुए नुकसान का आकलन बाद में हो सकेगा.

Also Read: Bihar News: पटना में सरस्वती पूजा पर कड़ा पहरा, बिना लाइसेंस पंडाल लगाया तो खैर नहीं, विसर्जन के लिए भी बदले नियम!

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन