दीपिका और प्रियांक विश्व कप के क्वार्टर फाइनल से बाहर

कोलकाता : पोलैंड के रोसलॉ में चल रहे तीरंदाजी विश्व कप में व्यक्तिगत वर्ग में पदक जीतने की भारत की उम्मीदें आज दीपिका कुमारी और प्रियांक के क्वार्टर फाइनल में हारने के साथ ही समाप्त हो गयी.यहां प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रियांक के स्वर्णिम अभियान पर कोरिया के जे वांग जिन ने रोक लगायी. वह […]
कोलकाता : पोलैंड के रोसलॉ में चल रहे तीरंदाजी विश्व कप में व्यक्तिगत वर्ग में पदक जीतने की भारत की उम्मीदें आज दीपिका कुमारी और प्रियांक के क्वार्टर फाइनल में हारने के साथ ही समाप्त हो गयी.
प्रियांक ने इससे पहले फ्रांस के पांचवी वरीय थामस आबर्ट को हराया था. पदक की प्रबल दावेदार दीपिका को महिलाओं के रिकर्व में कोरिया की शीर्ष वरीय ओक ही युन के हाथों 2-6 से हार झेलनी पड़ी. बीजिंग ओलंपिक में टीम स्पर्धा का स्वर्ण और व्यक्तिगत वर्ग में कांस्य जीतने वाली ओक ही ने 4-0 से बढ़त बनायी. इसके बाद दीपिका ने वापसी करके स्कोर 4-2 किया. लेकिन एशियाई खेलों में तीन स्वर्ण पदक जीतने वाली तीरंदाज ने वापसी करके मुकाबला अपने नाम किया.भारत की पदक की उम्मीदें अब टीम स्पर्धा पर टिकी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










