दीपिका से बढ़ी पदक की उम्मीद

कोलकाताः दीपिका कुमारी ने फिर से लय हासिल करके पोलैंड के रोसलॉ में खेले जा रहे तीरंदाजी विश्व कप के महिला रिकर्व व्यक्तिगत वर्ग के अगले दौर में जगह बना कर भारत की पदक की उम्मीदें जीवंत रखी. यहां प्राप्त जानकारी के अनुसार, दीपिका महिला व्यक्तिगत वर्ग में आगे बढ़नेवाली एकमात्र भारतीय तीरंदाज हैं. डोला […]
कोलकाताः दीपिका कुमारी ने फिर से लय हासिल करके पोलैंड के रोसलॉ में खेले जा रहे तीरंदाजी विश्व कप के महिला रिकर्व व्यक्तिगत वर्ग के अगले दौर में जगह बना कर भारत की पदक की उम्मीदें जीवंत रखी. यहां प्राप्त जानकारी के अनुसार, दीपिका महिला व्यक्तिगत वर्ग में आगे बढ़नेवाली एकमात्र भारतीय तीरंदाज हैं.
डोला बनर्जी, लेशराम बोम्बायला देवी और रिमिली बुरुली शुरु में ही बाहर हो गयी. पहले दौर में बाई मिलने के बाद दीपिका को दूसरे दौर में अमेरिका की मिशेल गिलबर्ट की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा, लेकिन वह टाईब्रेकर में 6-5 से जीत दर्ज करने में सफल रही.
यह 18 वर्षीय खिलाड़ी प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए अब डेनमार्क की कारिना क्रिस्टियानसेन से भिड़ेगी. पुरुषों के रिकर्व व्यक्तिगत मुकाबलों में तरुणदीप राय, अतनु दास और प्रियांक ने दूसरे दौर में जगह बनायी. दास का मुकाबला हमवतन जयंत तालुकदार से था, लेकिन उन्होंने ओलिंपियन तीरंदाज को कोई मौका नहीं दिया और 6-0 से जीत दर्ज की. प्रियांक ने आर्मेनिया के आर्शक पेट्रोसियान को 6-0 से जबकि राय ने लाटविया के कार्लिस अकोट्स गिरिबुलिस को इसी अंतर से हराया. इस बीच कंपाउंड वर्ग में भारतीय टीम ने 2092 अंक के साथ 10वें स्थान पर रह कर क्वालीफाई किया. अभिषेक वर्मा (699), संदीप कुमार (698) और रजत चौहान (695) क्रमश: 25वें, 32वें और 36वें स्थान पर रहे. महिलाओं के कंपाउंड वर्ग में भारतीय टीम 2016 अंक लेकर 11वें स्थान पर रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










