साइना ने हैदराबाद हाटशाट्स को पुणे पर आसान जीत दिलाई

Published at :20 Aug 2013 2:18 PM (IST)
विज्ञापन
साइना ने हैदराबाद हाटशाट्स को पुणे पर आसान जीत दिलाई

मुंबई : शीर्ष भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की अगुआई में हैदराबाद हाटशाट्स ने इंडियन बैडमिंटन लीग में यहां पुणे पिस्टंस के अजेय अभियान को थामते हुए 4.1 की आसान जीत दर्ज की. इस जीत के साथ हाटशाट्स लीग तालिका में 11 अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंच गया है जबकि पिस्टंस नौ अंकों के […]

विज्ञापन

मुंबई : शीर्ष भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की अगुआई में हैदराबाद हाटशाट्स ने इंडियन बैडमिंटन लीग में यहां पुणे पिस्टंस के अजेय अभियान को थामते हुए 4.1 की आसान जीत दर्ज की.

इस जीत के साथ हाटशाट्स लीग तालिका में 11 अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंच गया है जबकि पिस्टंस नौ अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है. कल हुए इस मुकाबले से हैदराबाद को पांच जबकि पुणे को एक अंक मिला. साइना ने हाटशाट्स को प्रभावी शुरुआत दिलाई जब उन्होंने विश्व रैंकिंग में शीर्ष पांच में शामिल प्रतिद्वंद्वियों के बीच हुए मुकाबले में पुणे की जर्मनी की खिलाड़ी जूलियन शेंक को हराया. दुनिया की चौथे नंबर की खिलाड़ी साइना ने एक गेम से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए महिला एकल में तीसरे नंबर की खिलाड़ी शेंक को 59 मिनट तक चले मुकाबले में 17.21, 21.19, 11.6 से शिकस्त दी.

इससे पहले अजय जयराम ने पुणे के वियतनाम के दुनिया के पांचवें नंबर के खिलाड़ी टिन मिन्ह एनगुएन को 40 मिनट तक चले पहले पुरुष एकल मैच में 21.10 21.8 से हराकर हाटशाट्स को तूफानी शुरुआत दिलाई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola