अब तौफीक ने कहा, निष्पक्ष नहीं थी आईबीएल नीलामी

Published at :20 Aug 2013 1:56 PM (IST)
विज्ञापन
अब तौफीक ने कहा, निष्पक्ष नहीं थी आईबीएल नीलामी

मुंबई : इंडियन बैडमिंटन लीग की खिलाड़ियों की नीलामी की आलोचना करने वालों में पूर्व ओलंपिक और विश्व चैम्पियन तौफीक हिदायत का नाम भी जुड़ गया जिनका मानना है कि भारतीय खिलाड़ियों के मुकाबले विदेशी खिलाड़ियों के साथ उचित व्यवहार नहीं किया गया.तौफीक को हैदराबाद हाटशाट्स ने 15000 डालर के उनके आधार मूल्य पर खरीदा […]

विज्ञापन

मुंबई : इंडियन बैडमिंटन लीग की खिलाड़ियों की नीलामी की आलोचना करने वालों में पूर्व ओलंपिक और विश्व चैम्पियन तौफीक हिदायत का नाम भी जुड़ गया जिनका मानना है कि भारतीय खिलाड़ियों के मुकाबले विदेशी खिलाड़ियों के साथ उचित व्यवहार नहीं किया गया.तौफीक को हैदराबाद हाटशाट्स ने 15000 डालर के उनके आधार मूल्य पर खरीदा जबकि टीम ने उनसे काफी कम अनुभवी साथियों प्रादन्या गाडरे( 46000 डालर ), तरुण कोना( 28000 डालर)और अजय जयराम (25000 डालर )के लिए काफी अधिक राशि खर्च की.

तौफीक ने कल रात संवादाताओं से कहा, ‘‘जब मैंने पहली बार टीवी पर देखा कि खिलाड़ियों को कितने में खरीदा गया तो मुझे बुरा लगा. मुझे लगता है कि आईबीएल ने विदेशी खिलाड़ियों के साथ सही व्यवहार नहीं किया. कीमत के जो स्लैब तय किए गए वह बेवकूफाना थे. अधिकांश विदेशी खिलाड़ियों को उनके आधार मूल्य पर बेचा गया जबकि भारतीय खिलाड़ियों को कहीं अधिक पैसे में खरीदा गया.’’

इंडोनेशिया के इस दिग्गज खिलाड़ी ने कहा कि यह उनका पहला और अंतिम आईबीएल है.तौफीक ने कहा, मुझे लगता है कि आईबीएल आयोजकों ने विश्व रैंकिंग को ध्यान में नहीं रखा. यह मेरा पहला और अंतिम आईबीएल है.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola