अब तौफीक ने कहा, निष्पक्ष नहीं थी आईबीएल नीलामी

मुंबई : इंडियन बैडमिंटन लीग की खिलाड़ियों की नीलामी की आलोचना करने वालों में पूर्व ओलंपिक और विश्व चैम्पियन तौफीक हिदायत का नाम भी जुड़ गया जिनका मानना है कि भारतीय खिलाड़ियों के मुकाबले विदेशी खिलाड़ियों के साथ उचित व्यवहार नहीं किया गया.तौफीक को हैदराबाद हाटशाट्स ने 15000 डालर के उनके आधार मूल्य पर खरीदा […]
मुंबई : इंडियन बैडमिंटन लीग की खिलाड़ियों की नीलामी की आलोचना करने वालों में पूर्व ओलंपिक और विश्व चैम्पियन तौफीक हिदायत का नाम भी जुड़ गया जिनका मानना है कि भारतीय खिलाड़ियों के मुकाबले विदेशी खिलाड़ियों के साथ उचित व्यवहार नहीं किया गया.
तौफीक ने कल रात संवादाताओं से कहा, ‘‘जब मैंने पहली बार टीवी पर देखा कि खिलाड़ियों को कितने में खरीदा गया तो मुझे बुरा लगा. मुझे लगता है कि आईबीएल ने विदेशी खिलाड़ियों के साथ सही व्यवहार नहीं किया. कीमत के जो स्लैब तय किए गए वह बेवकूफाना थे. अधिकांश विदेशी खिलाड़ियों को उनके आधार मूल्य पर बेचा गया जबकि भारतीय खिलाड़ियों को कहीं अधिक पैसे में खरीदा गया.’’
इंडोनेशिया के इस दिग्गज खिलाड़ी ने कहा कि यह उनका पहला और अंतिम आईबीएल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










