ePaper

राष्ट्रपति ने श्रीकांत को स्विस ओपन जीतने पर बधाई दी

Updated at : 17 Mar 2015 4:32 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रपति ने श्रीकांत को स्विस ओपन जीतने पर बधाई दी

नयी दिल्ली : राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भारतीय बैडमिंटन स्टार किदाम्बी श्रीकांत को स्विस ओपन ग्रां प्री गोल्ड बैडमिंटन टूर्नामेंट जीतने पर बधाई दी है. राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा , आपको स्विस ओपन ग्रां प्री गोल्ड बैडमिंटन चैम्पियनशिप जीतने पर बधाई और शुभकामनायें. उन्होंने आगे कहा , यह खिताब जीतने वाले पहले भारतीय […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भारतीय बैडमिंटन स्टार किदाम्बी श्रीकांत को स्विस ओपन ग्रां प्री गोल्ड बैडमिंटन टूर्नामेंट जीतने पर बधाई दी है. राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा , आपको स्विस ओपन ग्रां प्री गोल्ड बैडमिंटन चैम्पियनशिप जीतने पर बधाई और शुभकामनायें.

उन्होंने आगे कहा , यह खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बनकर आपने बैडमिंटन खिलाडियों के लिये नये मानक तय किये हैं. पूरा देश आपकी इस उपलब्धि के जश्न में आपके परिवार के साथ है. उम्मीद है कि भारत के लिये भविष्य में आप और उपलब्धियां अर्जित करेंगे. श्रीकांत ने गत चैम्पियन दुनिया के छठे नंबर के खिलाड़ी डेनमार्क के विक्टर एलेक्सन को हराकर स्विस ओपन खिताब जीता था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola