किदांबी श्रीकांत को पांच लाख का नकद पुरस्कार देगा ''बाई''

नयी दिल्ली : स्विस ओपन का खिताब जीतने वाले भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत को भारतीय बैडमिंटन संघ (बाई) ने पांच लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की है. संघ के अध्यक्ष अखिलेश दासगुप्ता ने इस बात की घोषणा की. गुप्ता ने एक बयान में कहा, श्रीकांत फिलहाल शानदार प्रदर्शन कर रहा है और अंतरराष्ट्रीय […]
नयी दिल्ली : स्विस ओपन का खिताब जीतने वाले भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत को भारतीय बैडमिंटन संघ (बाई) ने पांच लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की है. संघ के अध्यक्ष अखिलेश दासगुप्ता ने इस बात की घोषणा की. गुप्ता ने एक बयान में कहा, श्रीकांत फिलहाल शानदार प्रदर्शन कर रहा है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता के लिए हमें अपने खिलाड़ियों को पुरस्कृत करने की जरूरत है.
बाई अध्यक्ष ने साथ ही कहा कि स्विस ओपन का खिताब जीतने के बाद श्रीकांत से 24 मार्च से दिल्ली में हो रहे इंडिया ओपन में भी पदक जीतने की उम्मीद है. शीर्ष वरीय श्रीकांत ने स्विस ओपन ग्रां प्री गोल्ड के फाइनल में विक्टर एलेक्सेन को 21-15, 12-21, 21-14 से हराकर खिताब जीता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




