भारतीयों ने एशियाई युवा खेलों के पहले दिन दो कांस्य जीते

नानजिंग (चीन) : भारत ने आज यहां दूसरे एशियाई युवा खेलों के पहले दिन एम कविता देवी और टी लालचनहिमा के क्रमश: जूडो बालिका वर्ग और भारोत्तोलन बालक वर्ग में कांस्य हासिल करने से दो पदक से खाता खोला.भारत के अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के प्रतिबंध के कारण कविता ‘स्वंतत्र ओलंपिक एथलीट’ के तौर पर इस […]
नानजिंग (चीन) : भारत ने आज यहां दूसरे एशियाई युवा खेलों के पहले दिन एम कविता देवी और टी लालचनहिमा के क्रमश: जूडो बालिका वर्ग और भारोत्तोलन बालक वर्ग में कांस्य हासिल करने से दो पदक से खाता खोला.भारत के अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के प्रतिबंध के कारण कविता ‘स्वंतत्र ओलंपिक एथलीट’ के तौर पर इस बहुस्पर्धा प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं. उन्होंने बालिका 44 किग्रा वर्ग में कजाखस्तान की कारचायेवा एदा को हराकर कांस्य पदक हासिल किया.
मणिपुर की इस जूडोका को तीसरे राउंड में चीन ताइपे की लिन वान चुक ने हराया था, लेकिन उनके फाइनल में पहुंचने से इस भारतीय ने रेपेचेज राउंड में कांस्य पदक प्राप्त किया.
लालचनहिमा ने लड़कों के 56 किग्रा वर्ग में कुल 228 (स्नैच में 100 और क्लीन एंड जर्क में 128)का वजन उठाकर कांस्य पदक जीता. चीन के जि फेयोंग ने 239 किग्रा वजन से स्वर्ण जबकि वियतनाम के नुयेन ट्रान एंह तुआन ने 235 किग्रा भार उठाकर रजत पदक प्राप्त किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










