आईओसी भारतीय खेलों को पाक साफ करने में लगा हैः बिंद्रा

Published at :17 Aug 2013 5:41 PM (IST)
विज्ञापन
आईओसी भारतीय खेलों को पाक साफ करने में लगा हैः बिंद्रा

नयी दिल्ली: दिग्गज निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) का चुनाव लड़ने से दागी लोगों को रोकने के रुख से नहीं हटने के अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह देखकर अच्छा लग रहा है कि वैश्विक संस्था देश में खेलों को पाक साफ करना चाहती है. […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: दिग्गज निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) का चुनाव लड़ने से दागी लोगों को रोकने के रुख से नहीं हटने के अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह देखकर अच्छा लग रहा है कि वैश्विक संस्था देश में खेलों को पाक साफ करना चाहती है.

बीजिंग ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता निशानेबाज बिंद्रा ने कहा, ‘‘एक खिलाड़ी के रुप में मुझे बेहद खुशी है कि अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति भारतीय खेलों को पाक साफ करने की इच्छुक है.’’ बिंद्रा ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि सभी खिलाड़ी चाहते हैं कि ऐसे अधिकारी हों जिनमें दिमाग में भारतीय खेल और खिलाड़ियों का हिता सबसे पहले हो.’’

आईओसी ने आईओसी के संविधान का संशोधित मसौदा भेजा था जिसमें भ्रष्टाचार के दागी अधिकारियों को चुनाव लड़ने से प्रतिबंधित किया गया है. आईओए ने इस प्रावधान पर आपत्ति जताते हुए कहा था कि इन मामलों में भारतीय कानून लागू होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola