नरेन ने लगातार तीसरी बार पोल पोजिशन हासिल की

नरबरग्रिंग(जर्मनी): भारतीय रेसर नरेन कार्तिकेयन ने अपनी सुपर नोवा इंटरनेशनल टीम के लिये लगातार तीसरी बार पोल पोजिशन हासिल की. वह यहां आटो जीपी वल्र्ड सीरिज में ग्रिड पर पहले स्थान से शुरुआत करेंगे. नरेन ने एक मिनट 18 . 330 सेकंड में लैप निकालकर पोल पोजिशन पाई. उनके इतालवी साथी वित्तोरियो घिरेली उनसे पीछे […]
नरबरग्रिंग(जर्मनी): भारतीय रेसर नरेन कार्तिकेयन ने अपनी सुपर नोवा इंटरनेशनल टीम के लिये लगातार तीसरी बार पोल पोजिशन हासिल की.
वह यहां आटो जीपी वल्र्ड सीरिज में ग्रिड पर पहले स्थान से शुरुआत करेंगे. नरेन ने एक मिनट 18 . 330 सेकंड में लैप निकालकर पोल पोजिशन पाई. उनके इतालवी साथी वित्तोरियो घिरेली उनसे पीछे रहे.
क्वालीफाइंग से पहले एकमात्र अभ्यास सत्र के बाद नरेन ने कहा,‘‘ अभ्यास में हमारी कारें आगे रही. सर्किट एकदम हरा भरा है और हम सही संतुलन बनाने में कामयाब रहे.’’उन्होंने कहा ,‘‘ उम्मीद है कि पोल पोजिशन का मैं फायदा उठा सकूंगा जो मुगेलो में पिछली रेस में नहीं उठा सका था.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










