कश्यप हारे, यिंग ताइ ने बंगा बीट्स को बराबरी दिलाई

Published at :16 Aug 2013 8:47 AM (IST)
विज्ञापन
कश्यप हारे, यिंग ताइ ने बंगा बीट्स को बराबरी दिलाई

नई दिल्ली: भारत के स्टार खिलाड़ी पी कश्यप आज यहां रुस के व्लादिमीर इवानोव के खिलाफ उलटफेर का शिकार हो गए लेकिन यिंग ताइ जू ने अनुभवी टाइन बाउन को हराकर इंडियन बैडमिंटन लीग में आज यहां मुंबई मास्टर्स के खिलाफ बंगा बीट्स को 1 . 1 से बराबरी दिला दी. पांच मैचों के इस […]

विज्ञापन

नई दिल्ली: भारत के स्टार खिलाड़ी पी कश्यप आज यहां रुस के व्लादिमीर इवानोव के खिलाफ उलटफेर का शिकार हो गए लेकिन यिंग ताइ जू ने अनुभवी टाइन बाउन को हराकर इंडियन बैडमिंटन लीग में आज यहां मुंबई मास्टर्स के खिलाफ बंगा बीट्स को 1 . 1 से बराबरी दिला दी.

पांच मैचों के इस मुकाबले में अभी तीन मैच और खेले जाने बाकी हैं जिसमें पुरुष युगल, पुरुष एकल और मिश्रित युगल शामिल हैं.

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी ली चोंग वेई के बिना खेल रहे मुंबई मास्टर्स को रुस के व्लादिमीर इवानोव ने अच्छी शुरुआत दिलाई. दुनिया के 41वें नंबर के खिलाड़ी इवानोव ने दुनिया के 14वें नंबर के खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप को सीधे गेम में 21 . 18, 21 . 18 से हराकर उलटफेर करके मुंबई को 1 . 0 से आगे कर दिया लेकिन यिंग ताइ जू ने अनुभवी टाइन बाउन को हराकर 21 . 17, 21 . 18 से हराकर बंगा बीट्स को 1 . 1 की बराबरी दिला दी.

पहले पुरुष एकल में इवानोव के खिलाफ कश्यप ने अच्छी शुरुआत की और दोनों गेम में अंतिम लम्हों तक उन्होंने बढ़त बना रखी थी लेकिन वह धैर्य बरकरार नहीं रख पाए और उन्हें हार का सामना करना पड़ा. इसके अलावा कश्यप ने काफी गलतियां भी कीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola