पहलवान सुशील ने पूनिया का समर्थन किया

Published at :16 Aug 2013 7:46 AM (IST)
विज्ञापन
पहलवान सुशील ने पूनिया का समर्थन किया

नई दिल्ली: दो बार के ओलंपिक पदकधारी पहलवान सुशील कुमार ने चक्का फेंक महिला एथलीट कृष्णा पूनिया का समर्थन किया जो राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिये निशानेबाज रंजन सोढ़ी के नाम की सिफारिश से निराश हैं. सुशील ने सुझाव दिया कि पूनिया और सोढ़ी को संयुक्त रुप से इस प्रतिष्ठित राजीव गांधी खेल […]

विज्ञापन

नई दिल्ली: दो बार के ओलंपिक पदकधारी पहलवान सुशील कुमार ने चक्का फेंक महिला एथलीट कृष्णा पूनिया का समर्थन किया जो राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिये निशानेबाज रंजन सोढ़ी के नाम की सिफारिश से निराश हैं.

सुशील ने सुझाव दिया कि पूनिया और सोढ़ी को संयुक्त रुप से इस प्रतिष्ठित राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कारे नवाजा जाना चाहिए क्योंकि पिछले साल भी निशानेबाज विजय कुमार और पहलवान योगेश्वर दत्त को लंदन ओलंपिक में पदक जीतने के प्रयास के लिये संयुक्त रुप से इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.

सुशील ने पेट्र्र से कहा, ‘‘सरकार को हमारे दो सर्वश्रेष्ठ एथलीट पूनिया और सोढ़ी को संयुक्त रुप से राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित करना चाहिए. दोनों इस सम्मान के हकदार हैं. दोनों अपनी स्पर्धाओं में सर्वश्रेष्ठ हैं. ’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola