मुंबई की जीत में इवानोव चमके

Published at :16 Aug 2013 3:18 AM (IST)
विज्ञापन
मुंबई की जीत में इवानोव चमके

नयी दिल्ली: रुस के व्लादिमीर इवानोव ने पुरुष एकल में उलटफेर करने के बाद मिश्रित युगल में भी भारत की एन सिक्की रेड्डी के साथ मिलकर जीत दर्ज की जिसकी बदौलत मुंबई इंडियन्स ने इंडियन बैडमिंटन लीग में आज यहां बंगा बीट्स को 3-2 से हरा दिया. पहले तीन मुकाबलों के बाद मुंबई इंडियन्स की […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: रुस के व्लादिमीर इवानोव ने पुरुष एकल में उलटफेर करने के बाद मिश्रित युगल में भी भारत की एन सिक्की रेड्डी के साथ मिलकर जीत दर्ज की जिसकी बदौलत मुंबई इंडियन्स ने इंडियन बैडमिंटन लीग में आज यहां बंगा बीट्स को 3-2 से हरा दिया.

पहले तीन मुकाबलों के बाद मुंबई इंडियन्स की टीम 1-2 से पिछड़ी रही थी लेकिन उसने दूसरा पुरुष एकल और फिर मिश्रित युगल मैच जीतकर मुकाबला अपनी झोली में डाल लिया. मुंबई की टीम को इस जीत से चार जबकि बंगा बीट्स को दो अंक मिले.

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी ली चोंग वेई के बिना खेल रहे मुंबई मास्टर्स को रुस के इवानोव ने अच्छी शुरुआत दिलाई. दुनिया के 41वें नंबर के खिलाड़ी इवानोव ने दुनिया के 14वें नंबर के खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप को सीधे गेम में 21-18, 21-18 से हराकर उलटफेर करके मुंबई को 1-0 से आगे कर दिया लेकिन यिंग ताइ जू ने अनुभवी टाइन बाउन को हराकर 21-17, 21-18 से हराकर बंगा बीट्स को 1-1 की बराबरी दिला दी.

दुनिया के तीसरे नंबर के डेनमार्क के कार्सटन मोगेनसन और अक्षय दिवालकर ने इसके बाद एकतरफा मुकाबले में प्रणव जैरी चोपड़ा और मनु अत्री की जोड़ी को पुरुष युगल मुकाबले में सीधे गेम में 21-13, 21-12 से हराकर बंगा बीट्स को 2-1 से आगे कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola