आडवाणी ने इंडियन ओपन के लिये क्वालीफाई किया

Published at :13 Aug 2013 12:21 AM (IST)
विज्ञापन
आडवाणी ने इंडियन ओपन के लिये क्वालीफाई किया

नई दिल्ली : आठ बार के विश्व चैंपियन पंकज आडवाणी ने आज ब्रिटेन के मैथ्यू सेल्ट को 4-0 से हराकर इंडियन ओपन स्नूकर चैंपियनशिप के लिये क्वालीफाई किया. भारत के सबसे अधिक रैंकिंग के पेशेवर खिलाड़ी आडवाणी पर शैफील्ड के डोनकास्टर डोम में खेले गये मैच में सेल्ट ने शुरु में दबाव बना दिया. सेल्ट […]

विज्ञापन

नई दिल्ली : आठ बार के विश्व चैंपियन पंकज आडवाणी ने आज ब्रिटेन के मैथ्यू सेल्ट को 4-0 से हराकर इंडियन ओपन स्नूकर चैंपियनशिप के लिये क्वालीफाई किया.

भारत के सबसे अधिक रैंकिंग के पेशेवर खिलाड़ी आडवाणी पर शैफील्ड के डोनकास्टर डोम में खेले गये मैच में सेल्ट ने शुरु में दबाव बना दिया. सेल्ट ने 53 ब्रेक के साथ शुरुआत की.

आडवाणी ने हालांकि 62 का शानदार ब्रेक बनाया. इसके बाद उन्होंने प्रत्येक फ्रेम में 44, 54 और 65 के ब्रेक्स बनाये और दो घंटे में जीत दर्ज की.इंडियन ओपन अक्तूबर में नई दिल्ली में होगी. आडवाणी इसके लिये क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola