साइना विश्व चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में

Published at :08 Aug 2013 2:36 PM (IST)
विज्ञापन
साइना विश्व चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में

ग्वांग्झू : स्टार शटलर साइना नेहवाल ने पहला गेम गंवाने के बाद शानदार वापसी करते हुए आज यहां थाईलैंड की पोर्नटिप बुरानप्रासर्तसुक को हराकर बीडब्ल्यूएफ विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. प्रतियोगिता में तीसरी वरीयता प्राप्त साइना ने बुरानप्रासर्तसुक को 52 मिनट तक चले मुकाबले में 18-21, 21-16, 21-14 से हराया. इस […]

विज्ञापन

ग्वांग्झू : स्टार शटलर साइना नेहवाल ने पहला गेम गंवाने के बाद शानदार वापसी करते हुए आज यहां थाईलैंड की पोर्नटिप बुरानप्रासर्तसुक को हराकर बीडब्ल्यूएफ विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. प्रतियोगिता में तीसरी वरीयता प्राप्त साइना ने बुरानप्रासर्तसुक को 52 मिनट तक चले मुकाबले में 18-21, 21-16, 21-14 से हराया.

इस जीत से साइना ने बुरानप्रासर्तसुक के खिलाफ अपना अजेय अभियान भी बरकरार रखा है. इससे पहले वह इस थाई खिलाड़ी को पांच बार हरा चुकी है. साइना ने इससे पहले थाईलैंड ओपन के दौरान भी बुरानप्रासर्तसुक को हराया था. साइना का अगला मुकाबला जापान की सयाका तकाहाशी और कोरिया की 13वीं वरीय इयोन जू बाइ के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा.

बुरानप्रासर्तसुक ने आज बहुत अच्छी शुरुआत की तथा अपने स्मैश विनर्स पर अच्छी पकड़ से भारतीय को हैरत में डाल दिया लेकिन साइना ने जल्द ही मैच पर नियंत्रण बना दिया और तथा दूसरे गेम में नौ स्मैश विनर्स जमाकर जीत दर्ज की. उन्होंने निर्णायक गेम में भी बुरानप्रासर्तसुक पर दबाव बनाये रखा और आखिर में अगले दौर में पहुंचने में सफल रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola