वॉलीबॉल संघ का कार्यालय मैक्लुस्कीगंज स्थानांतरित

Published at :08 Aug 2013 8:33 AM (IST)
विज्ञापन
वॉलीबॉल संघ का कार्यालय मैक्लुस्कीगंज स्थानांतरित

रांचीः रांची जिला वॉलीबॉल संघ की एजीएम बुधवार को रामटहल चौधरी वॉलीबॉल पवेलियन में हुई. इसकी अध्यक्षता झारखंड वॉलीबॉल संघ के सचिव शेखर बोस ने की. एजीएम में वॉलीबॉल के सुचारू रूप से संचालन के लिए इसका मुख्य कार्यालय रांची से मैक्लुस्कीगंज शिफ्ट करने की घोषणा की गयी. एजीएम में जिला संघ की नयी संचालन […]

विज्ञापन

रांचीः रांची जिला वॉलीबॉल संघ की एजीएम बुधवार को रामटहल चौधरी वॉलीबॉल पवेलियन में हुई. इसकी अध्यक्षता झारखंड वॉलीबॉल संघ के सचिव शेखर बोस ने की. एजीएम में वॉलीबॉल के सुचारू रूप से संचालन के लिए इसका मुख्य कार्यालय रांची से मैक्लुस्कीगंज शिफ्ट करने की घोषणा की गयी. एजीएम में जिला संघ की नयी संचालन समिति की घोषणा की गयी. समिति के संरक्षक जेसी बोस, चेयरमैन शेखर बोस, लाइफ प्रेसिडेंट किरण थॉमकिंसन, अध्यक्ष मो शम्मी आजाद, सचिव शंकर बोस, उपाध्यक्ष भोला प्रताप सिंह, सुनील सहाय, सजल कुमार बोस, रामाशंकर सिंह, उत्तम प्रसाद, दीपक दास, सुरेंद्र पांडेय, संयुक्त सचिव बबलू सेन, विश्वजीत नंदी, संजय गुप्ता, निशिकांत पाठक, मुन्ना सिंह, नंदू गुप्ता, संजय सेन, कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ बोस बनाये गये हैं. वहीं कार्यकारी सदस्यों में संजय ठाकुर, मुन्ना चौधरी, उपेंद्र सिंह, टुन्ना सिंह, लंकेश मुन्ना, नारू चौधरी, एन बीना, तकनीकी कमेटी में एन बीना व प्रमोद कुमार को रखा गया है. मार्केटिंग कमेटी में धनंजय प्रधान, प्रेमसंस मोटर्स, प्रभु मुंडा शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola