कमाई में नंबर वन खिलाड़ी शारापोवा

पेरिस: टेनिस तारिका मारिया शारापोवा दुनिया में सबसे अधिक कमाई करने वाली महिला खिलाड़ी हैं. फोर्ब्स ने सर्वाधिक कमाई करने वाली जिन महिला खिलाड़ियों की सूची जारी की है उनमें शीर्ष दस में सात खिलाड़ी टेनिस से जुड़ी हैं.फोर्ब्स.काम में प्रकाशित सूची में रुस की शारापोवा सूची में नंबर एक पर हैं. उन्होंने जून 2012 […]
पेरिस: टेनिस तारिका मारिया शारापोवा दुनिया में सबसे अधिक कमाई करने वाली महिला खिलाड़ी हैं. फोर्ब्स ने सर्वाधिक कमाई करने वाली जिन महिला खिलाड़ियों की सूची जारी की है उनमें शीर्ष दस में सात खिलाड़ी टेनिस से जुड़ी हैं.फोर्ब्स.काम में प्रकाशित सूची में रुस की शारापोवा सूची में नंबर एक पर हैं. उन्होंने जून 2012 से इस साल जून तक दो करोड़ 90 लाख डालर की कमाई की.
अमेरिका की नास्कार ड्राइवर डेनिसा पैट्रिक ( एक करोड़ 50 लाख डालर के साथ पांचवें ), दक्षिण कोरिया की फिगर स्केटर किम युना ( एक करोड़ 40 लाख डालर के साथ छठे ) और अमेरिका की गोल्फर पाउला क्रीमर ( 55 लाख डालर के साथ दसवें) शीर्ष दस में शामिल अन्य खिलाड़ी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










