फुटबाल लीग में कोलकाता फ्रेंचाइजी खरीदना चाहते हैं शाहरुख

नई दिल्ली : कोलकाता नाइटराइडर्स के सह मालिक और बालीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) और आईएमजी-रिलायंस की आईपीएल स्टाइल की नई लीग की कोलकाता फ्रेंचाइजी खरीदना चाहते हैं. शाहरुख ने कहा कि उन्होंने पहले गोवा के आई लीग क्लब डेम्पो में हिस्सेदारी खरीदने पर विचार किया था लेकिन अब नई लीग […]
नई दिल्ली : कोलकाता नाइटराइडर्स के सह मालिक और बालीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) और आईएमजी-रिलायंस की आईपीएल स्टाइल की नई लीग की कोलकाता फ्रेंचाइजी खरीदना चाहते हैं.
शाहरुख ने कहा कि उन्होंने पहले गोवा के आई लीग क्लब डेम्पो में हिस्सेदारी खरीदने पर विचार किया था लेकिन अब नई लीग आ रही है तो वह कोलकाता फ्रेंचाइजी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं.
शाहरुख ने टीवी चैनल से कहा, ‘‘इससे पहले मैं डेम्पो में हिस्सेदारी खरीदने की योजना बना रहा था. लेकिन अब फ्रेंचाइजी आधारित नई लीग आ रही है तो मैं इसे देखूंगा. मैं इसमें फ्रेंचाइजी खरीदना पसंद करुंगा. ’’उन्होंने कहा, ‘‘मैं कोलकाता फुटबाल क्लब खरीदना चाहूंगा. ’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










