हॉकी खिलाड़ियों और कोचों के लिए पुरस्कार की घोषणा

नयी दिल्ली: हॉकी इंडिया के महासचिव नरिंदर बत्र ने भारत की जूनियर महिला हॉकी टीम के प्रत्येक सदस्य को एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की. भारतीय टीम ने आज जूनियर महिला विश्व कप में देश को पहली बार कांस्य पदक दिलाया.भारत ने जर्मनी के मोंशेंग्लाबाख में इंग्लैंड को पेनल्टी शूट आउट […]
नयी दिल्ली: हॉकी इंडिया के महासचिव नरिंदर बत्र ने भारत की जूनियर महिला हॉकी टीम के प्रत्येक सदस्य को एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की. भारतीय टीम ने आज जूनियर महिला विश्व कप में देश को पहली बार कांस्य पदक दिलाया.भारत ने जर्मनी के मोंशेंग्लाबाख में इंग्लैंड को पेनल्टी शूट आउट में 3 . 2 से हराकर जूनियर महिला हॉकी विश्व कप में पहली बार कांस्य पदक जीता.
बत्र ने कहा, ‘‘भारतीय जूनियर महिला टीम की प्रत्येक खिलाड़ी को एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा जबकि सहयोगी स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को 50000 रुपये मिलेंगे.’’ बत्र ने बताया कि भारत के मुख्य कोच नील हागुड को भी एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










