महिला जूनियर हॉकी : हॉलैंड ने भारत को 3-0 से हराया

Published at :03 Aug 2013 1:54 PM (IST)
विज्ञापन
महिला जूनियर हॉकी : हॉलैंड ने भारत को 3-0 से हराया

मोंशेंग्लाबाख (जर्मनी): भारतीय टीम को महिला जूनियर हॉकी विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में हॉलैंड से 0- 3 से हार का मुंह देखना पड़ा.इस टूर्नामेंट में अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम ने कल यहां प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी टक्कर दी, लेकिन टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में जगह हासिल करने के लिए […]

विज्ञापन

मोंशेंग्लाबाख (जर्मनी): भारतीय टीम को महिला जूनियर हॉकी विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में हॉलैंड से 0- 3 से हार का मुंह देखना पड़ा.इस टूर्नामेंट में अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम ने कल यहां प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी टक्कर दी, लेकिन टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में जगह हासिल करने के लिए यह प्रदर्शन नाकाफी साबित हुआ.

खिताबी मुकाबले में अब हालैंड का सामना अजेंर्टीना से होगा जबकि तीसरे और चौथे पायदान के लिए प्लेऑफ मुकाबले में भारत और इंग्लैंड के बीच भिड़ंत होगी. हालैंड की ओर से लीक वैन विज्क (17वें) लिसान डे लांगे (57 वें) और लीसा शीरलिंक (68वें मिनट में) ने गोल दागे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola