अभिनेता मोहनलाल ने फ्लाप करार दिये गये कार्यक्रम के लिये मिली पैसे लौटाये

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Feb 2015 2:01 AM

विज्ञापन

तिरुवनन्तपुरम : मलयालम अभिनेता मोहनलाल ने अपने रुख पर कायम रहते हुए एक करोड़ 63 लाख रुपये की वह धनराशि वापस लौटा दी है जो उन्हें राष्ट्रीय खेलों के उदघाटन समारोह के दौरान फ्लाप करार दिये गये कार्यक्रम के लिये मिली थी. एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि खेल सचिवालय को अभिनेता की तरफ से […]

विज्ञापन

तिरुवनन्तपुरम : मलयालम अभिनेता मोहनलाल ने अपने रुख पर कायम रहते हुए एक करोड़ 63 लाख रुपये की वह धनराशि वापस लौटा दी है जो उन्हें राष्ट्रीय खेलों के उदघाटन समारोह के दौरान फ्लाप करार दिये गये कार्यक्रम के लिये मिली थी.

एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि खेल सचिवालय को अभिनेता की तरफ से चेक मिला है और इसे भुनाने की प्रक्रिया शुरु कर दी जाएगी. राष्ट्रीय खेल सचिवालय के सीईओ जैकब पुनूस ने पत्रकारों से कहा कि सचिवालय को सरकार से अभिनेता से पैसा नहीं लेने का कोई औपचारिक आदेश नहीं मिला है. उन्होंने कहा, संवाददाता सम्मेलन में आने से पहले मैंने चेक की रसीद पर हस्ताक्षर किये.

मोहनलाल के बैंड लालिसम के प्रदर्शन की कडी आलोचना हुई थी जिसके बाद इस अभिनेता ने धनराशि लौटाने की पेशकश की थी. मुख्यमंत्री ओमान चांडी ने हालांकि चार फरवरी को कहा था कि पैसा वापस नहीं लिया जाएगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola