राष्ट्रीय खेलों का थीम गीत लांच, हरिहरन ने किया तैयार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Dec 2014 8:57 PM
तिरुवनंतपुरम : मशहूर गायक और संगीतकार हरिहरन द्वारा तैयार 35वें राष्ट्रीय खेलों का थीम गीत आज केरल के मुख्यमंत्री ओमेन चांडी ने लांच किया. इसके प्रचार वीडियो में खेलों के सद्भावना दूत और चैम्पियन क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने शिरकत की है. केरल में राष्ट्रीय खेल 31 जनवरी से 14 फरवरी तक होने हैं. गीत की […]
तिरुवनंतपुरम : मशहूर गायक और संगीतकार हरिहरन द्वारा तैयार 35वें राष्ट्रीय खेलों का थीम गीत आज केरल के मुख्यमंत्री ओमेन चांडी ने लांच किया. इसके प्रचार वीडियो में खेलों के सद्भावना दूत और चैम्पियन क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने शिरकत की है. केरल में राष्ट्रीय खेल 31 जनवरी से 14 फरवरी तक होने हैं.
गीत की थीम राष्ट्रीय एकता, खेल भावना और उल्लास पर आधारित है. तीन मिनट का यह गीत हिन्दी, मलयालम और अंग्रेजी में तैयार किया गया है. इसे मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने लिखा है. इसे हरिहरन के अलावा के जे यशुदास, सलीम मर्चेंट, श्रेया घोषाल, बेनी दयाल, श्वेता मोहन, अक्षय हरिहरन ने आवाज दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










