ePaper

घायल ज्वाला गुट्टा ने एशियाई खेलों से नाम वापिस लिया

Updated at : 10 Sep 2014 1:36 PM (IST)
विज्ञापन
घायल ज्वाला गुट्टा ने एशियाई खेलों से नाम वापिस लिया

नयी दिल्ली: महिला युगल बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा एशियाई खेलों में नहीं खेलेंगी. उन्‍होंने इंचियोन एशियाई खेलों से नाम वापिस ले लिया है. दाहिने घुटने में खिंचाव के कारण ज्‍वाला ने ऐसा फैसला लिया.विश्व चैम्पियनशिप में अश्विनी पोनप्पा के साथ कांस्य पदक जीतने वाली ज्वाला के दाहिने घुटने में दर्द था. उसने डाक्टर को दिखाया […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: महिला युगल बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा एशियाई खेलों में नहीं खेलेंगी. उन्‍होंने इंचियोन एशियाई खेलों से नाम वापिस ले लिया है. दाहिने घुटने में खिंचाव के कारण ज्‍वाला ने ऐसा फैसला लिया.विश्व चैम्पियनशिप में अश्विनी पोनप्पा के साथ कांस्य पदक जीतने वाली ज्वाला के दाहिने घुटने में दर्द था. उसने डाक्टर को दिखाया जिन्होंने उसे अगले दो सप्ताह आराम की सलाह दी है.

ज्वाला ने कहा, मैनें जब विश्व चैम्पियनशिप के बाद एशियाई खेलों की तैयारी शुरु की तो मेरे घुटनों में हल्का दर्द था. मेरे कोच ने भी कहा कि जब तक सहन हो रहा है, ठीक है लेकिन कल मेरे घुटने में खिंचाव आ गया. उसने कहा, इसमें सूजन थी लिहाजा मैने दो डाक्टरों को दिखाया जिन्होंने मुझे 10 से 12 दिन आराम की सलाह दी. मेरे पास एशियाड से नाम वापिस लेने के अलावा कोई चारा नहीं था. मैनें अपने कैरियर में चोट के कारण किसी टूर्नामेंट से नाम वापिस नहीं लिया लिहाजा यह अजीब है.

ज्वाला ने कहा, अब सूजन कम है लेकिन मैं अपने घुटनों पर ज्यादा बोझ नहीं डाल सकती. मेरी उम्र भी अब बढ़ रही है लिहाजा मुझे सावधानी बरतनी होगी. उम्मीद है कि मैं यूरोपीय सर्किट पर लौटूंगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola