जंगलों में लगी आग से निकले खतरनाक धुंए का असर ऑस्ट्रेलियाई ओपन की तैयारी पर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jan 2020 4:04 PM

विज्ञापन

मेलबर्न : ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग से निकले खतरनाक धुंए का असर ऑस्ट्रेलियाई ओपन की तैयारियों पर पड़ा जब मंगलवार को एक क्वालीफायर सांस लेने में तकलीफ के कारण रिटायर हो गई, जबकि यूजीनी बूचार्ड को चिकित्सा सहायता लेनी पड़ी. मेलबर्न में हवा की गुणवत्ता का स्तर इस समय बेहद खराब है और […]

विज्ञापन

मेलबर्न : ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग से निकले खतरनाक धुंए का असर ऑस्ट्रेलियाई ओपन की तैयारियों पर पड़ा जब मंगलवार को एक क्वालीफायर सांस लेने में तकलीफ के कारण रिटायर हो गई, जबकि यूजीनी बूचार्ड को चिकित्सा सहायता लेनी पड़ी.

मेलबर्न में हवा की गुणवत्ता का स्तर इस समय बेहद खराब है और नगर प्रशासन ने इसे खतरनाक करार दिया है. इन हालात में साल के पहले ग्रैंडस्लैम के क्वालीफाइंग मुकाबले देर से शुरू हुए. स्लोवेनिया की डालिला जाकुपोविच को स्विटजरलैंड की स्टेफानी वोएजेले के खिलाफ मैच में बार बार खांसी आने के बाद पीछे हटना पड़ा.

वहीं बूचार्ड को छाती में तकलीफ के कारण मेडिकल टाइम आउट लेना पड़ा. बाद में उसने तीसरा सेट और मैच जीता. मारिया शारापोवा को भी एक नुमाइशी मैच में बार बार खांसी के कारण ब्रेक लेना पड़ा. ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी भीषण आग में कम से कम 27 लोग मारे जा चुके हैं और 2000 से अधिक घर तहस नहस हो गए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola