ePaper

नेशनल बेंच प्रेस चैंपियनशिप में झारखंड के 11 खिलाड़ियों को पदक, इंद्रजीत सिंह को गोल्‍ड

Updated at : 25 Nov 2019 8:32 PM (IST)
विज्ञापन
नेशनल बेंच प्रेस चैंपियनशिप में झारखंड के 11 खिलाड़ियों को पदक, इंद्रजीत सिंह को गोल्‍ड

नयी दिल्‍ली :नयी दिल्ली में आयोजित नेशनल बेंच प्रेस चैंपियनशिप में झारखंड के 11 खिलाड़ियों ने बाजी मारी. झारखंड के 23 खिलाड़ी इस चैंपियनशिप में शिरकत कर रहे हैं. 24 से 27 नवंबर तक होनेवाले इस चैंपियनशिप में कॉस्ट्यूम कटेगरी में 11 खिलाड़ियों को पदक मिला है, वहीं 26 व 27 नवंबर को क्लासिक कटेगरी […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली :नयी दिल्ली में आयोजित नेशनल बेंच प्रेस चैंपियनशिप में झारखंड के 11 खिलाड़ियों ने बाजी मारी. झारखंड के 23 खिलाड़ी इस चैंपियनशिप में शिरकत कर रहे हैं. 24 से 27 नवंबर तक होनेवाले इस चैंपियनशिप में कॉस्ट्यूम कटेगरी में 11 खिलाड़ियों को पदक मिला है, वहीं 26 व 27 नवंबर को क्लासिक कटेगरी के प्रतियोगिता आयोजित होंगे.

कॉस्ट्यूम कटेगरी में जिन 11 खिलाड़ियों को पदक मिला है, उनमें रांची के मास्टर-तीन के तहत 83 किलोग्राम वर्ग में सरदार इंद्रजीत सिंह और 120 किलोग्राम वर्ग के जमशेदपुर खिलाड़ी चंद्रकांत भल्ला को स्वर्ण पदक मिला है. इसके अलावा मास्टर-वन में 93 किलोग्राम वर्ग के धनबाद के खिलाड़ी राजेश कुमार सिंह को कांस्य पदक, सीनियर कटेगरी के 105 किलोग्राम वर्ग में धनबाद के खिलाड़ी सौरभ डे को कांस्य, 93 किलोग्राम के सीनियर कटेगरी में धनबाद के खिलाड़ी रंजन कुमार सिंह को कांस्य व इसी वर्ग के जूनियर कटेगरी में रांची के मुकेश कुमार सिंह को रजत पदक मिला है.

83 किलोग्राम सीनियर वर्ग में रांची के महेंद्र सिंह को कांस्य, इसी वर्ग के सब जूनियर हजारीबाग के खिलाड़ी सरफराज आलम को कांस्य, 74 किलोग्राम वर्ग में रांची के खिलाड़ी राहुल भकत को रजत पदक, 53 किलोग्राम वर्ग में रांची के धीरज किंगर को रजत अैर धनबाद के खिलाड़ी अकाश कुमार रवानी को कांस्य पदक मिला है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola