जोकोविच को हरा एटीपी फाइनल्स के सेमीफाइनल में पहुंचे रोजर फेडरर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Nov 2019 11:19 AM
लंदन: रोजर फेडरर ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करके गुरुवार को यहां नोवाक जोकोविच को हराकर एटीपी फाइनल्स के सेमीफाइनल में जगह बनाने के साथ ही सर्बियाई स्टार से विंबलडन में मिली हार का बदला भी चुकता किया. अपने पहले मैच में डोमिनिक थीम से सीधे सेटों में पराजय झेलने वाले फेडरर ने अपनी शानदार […]
लंदन: रोजर फेडरर ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करके गुरुवार को यहां नोवाक जोकोविच को हराकर एटीपी फाइनल्स के सेमीफाइनल में जगह बनाने के साथ ही सर्बियाई स्टार से विंबलडन में मिली हार का बदला भी चुकता किया. अपने पहले मैच में डोमिनिक थीम से सीधे सेटों में पराजय झेलने वाले फेडरर ने अपनी शानदार फार्म दिखायी और 6-4, 6-3 से जीत दर्ज की.
शीर्ष पर रहने का मौका गंवाया
जोकोविच की इस हार से राफेल नडाल को नंबर एक से हटाने और वर्ष के आखिर में शीर्ष पर काबिज होने की संभावना भी समाप्त हो गयी. जोकोविच खिताब जीतने पर ही नडाल को नंबर एक से हटा पाते लेकिन अब स्पेनिश खिलाड़ी का वर्ष के आखिर में शीर्ष पर बने रहना तय हो गया है. फेडरर 17वीं बार एटीपी फाइनल्स में भाग ले रहे हैं और वर्ष के इस आखिरी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में 16वीं बार पहुंचे हैं.
थीम से भी हार गए जोकोविच
वह ब्योर्न बोर्ग ग्रुप में थीम के बाद दूसरे स्थान पर रहे. जोकोविच को इससे पहले थीम से भी हार का सामना करना पड़ा था. ब्योर्न बोर्ग ग्रुप के औपचारिक मैच में आठवीं वरीयता प्राप्त मैटियो बेरेटिनी ने थीम को 7-6, 7-3, 6-3 से हराया. फेडरर सेमीफाइनल में आंद्रे अगासी ग्रुप के विजेता से भिड़ेंगे. अगासी ग्रुप से स्टेफनोस सिटिसिपास पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुके हैं.
दूसरे स्थान के लिये नडाल, मौजूदा चैंपियन अलेक्सांद्र जेवरेव और डेनिल मेदवेदेव के बीच मुकाबला होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










